
'PM को मारने की हो रही है साजिश', एक कॉल से हिली पुणे पुलिस
AajTak
पुणे पुलिस कंट्रोल रूम एक कॉल आई और सामने वाले शख्स ने कहा कि 'प्रधानमंत्री को मारने की साजिश फ्लैट में रची जा रही है'. इसके बाद पुणे पुलिस कंट्रोल रूम में कथित तौर पर फर्जी कॉल करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना कि आरोपी अवसाद से पीड़ित था.
'प्रधानमंत्री को मारने की साजिश फ्लैट में रची जा रही है'... पुणे पुलिस कंट्रोल रूम एक कॉल आई और सामने वाले शख्स ने जैसे ही यह लाईन बोली तो हड़कंप मच गया. शख्स ने पीएम को मारने की साजिश के साथ ही पुणे और मुंबई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की साजिश के बारे में बताया. इस धमकी के मिले ही पुणे पुलिस हरकत में आ गई.
इसके बाद पुणे पुलिस कंट्रोल रूम में कथित तौर पर फर्जी कॉल करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना कि आरोपी अवसाद से पीड़ित था और अपने ऊपर के फ्लैट से बच्चों द्वारा किए जा रहे शोर से परेशान था, आरोपी पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम सीमा के देहू रोड इलाके में रहता है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि 4 अक्टूबर को उसने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल किया और अपने ऊपर के फ्लैट में रहने वालों को सबक सिखाने की तरकीब निकाली. आरोप मनोज हंसे ने पुलिस को बताया कि मेरे ऊपर वाले फ्लैट में पीएम मोदी को मारने के साथ ही पुणे और मुंबई रेलवे स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की योजना बनाई जा रही थी.
इसके बाद पुलिस फ्लैट में पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस की जांच से पता चला कि यह एक फर्जी कॉल थी. उन्होंने कहा कि आरोपी अवसाद की स्थिति में था और अपने ऊपर के फ्लैट से आने वाले शोर से नाराज था, आरोपी का पुलिस पार्टी के साथ भी विवाद था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुणे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 177 (झूठी जानकारी देना), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










