
Phulera Dooj 2025: फुलेरा दूज है आज, जानें किस मुहूर्त में होगी राधा-कृष्ण की पूजा
AajTak
Phulera Dooj 2025: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है. होली से पहले फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है. मंदिरों में इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को फूलों से सजाया जाता है और उन पर खूब फूल बरसाए जाते हैं.
Phulera Dooj 2025: फुलेरा दूज मुख्यत: वसंत ऋतु से जुड़ा त्योहार है. वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों को अच्छा बनाने के लिए ये त्योहार मनाया जाता है. फुलेरा दूज वर्ष का अबुझ मुहूर्त है, इस दिन कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. मुख्य रूप से इस पर्व में श्रीराधा कृष्ण की पूजा होती है. जिन लोगों की कुंडलियों में प्रेम का अभाव हो उनको इस दिन पूजा जरूर करनी चाहिए. वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने के लिए पूजा की जा सकती है. फुलेरा दूज 1 मार्च यानी आज मनाई जा रही है.
फुलेरा दौज शुभ मुहूर्त (Phulera Dooj 2025 Shubh Muhurat)
हिंदू वर्ष के दौरान फुलेरा दूज साल के अंतिम माह फाल्गुन में मनाई जाती है. फुलेरा दूज की तिथि 1 मार्च यानी आज अर्धरात्रि में 3 बजकर 16 मिनट से शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 2 फरवरी यानी कल रात 12 बजकर 09 मिनट पर होगा.
फुलेरा दौज पूजन विधि (Phulera Dooj Pujan Vidhi)
इस दिन शाम का स्नान करके पूर्ण श्रृंगार करें और राधा-कृष्ण को सुंगधित फूलों से सजाएं. उनको सुंगध और अबीर गुलाल भी अर्पित कर सकते हैं. इसके बाद प्रसाद में सफेद मिठाई, पंचामृत और मिश्री अर्पित करें.
इसके बाद मधुराष्टक या राधा कृपा कटाक्ष का पाठ करें. अगर ये कठीन हो तो 'राधेकृष्ण' का जप करें. इसके बाद श्रृंगार की वस्तुओं का दान करें और साथ ही प्रसाद ग्रहण करें.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












