
Phulera Dooj 2025: कब है फुलेरा दूज? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Phulera Dooj 2025: बसंत पंचमी और होली के बीच फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन का हर क्षण शुभ और पवित्र होता है. इस दिन बिना मुहूर्त देखे सारे मंगल काम किए जाते हैं.
Phulera Dooj 2025: सनातन धर्म में फुलेरा दूज बहुत ही खास पर्व माना जाता है और इस दिन से लोग होली की तैयारियों में जुट जाते हैं. फुलेरा दूज का त्योहार 1 मार्च 2025 यानी कल मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है. भारत के कुछ हिस्सों में फुलेरा दूज को बेहद हर्षोल्लास से मनाया जाता है. इस पर्व की रौनक मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा, ब्रज और वृंदावन आदि स्थानों पर देखने को मिलती है. हालांकि, बसंत पंचमी और होली के बीच फुलेरा दूज का त्योहार आता है. इस दिन श्री राधा और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है.
फुलेरा दौज शुभ मुहूर्त (Phulera Dooj 2025 Shubh Muhurat)
हिंदू वर्ष के दौरान फुलेरा दूज साल के अंतिम माह फाल्गुन में मनाई जाती है. 1 मार्च यानी कल फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाएगा. फुलेरा दूज की तिथि 1 मार्च यानी कल अर्धरात्रि में 3 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 2 फरवरी को रात 12 बजकर 09 मिनट पर होगा.
शुभ योग में मनाई जाएगी फुलेरा दूज (Phulera Dooj 2025 Shubh Yog)
फुलेरा दूज इस बार बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण होने जा रहा है जिसका मुहूर्त कल सुबह 6 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और सुबह 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा.
फुलेरा दूज है अबूझ मुहूर्त

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











