
Photos: खुफिया दरवाजे से Vishwasuntree तक, देखें Bigg Boss 15 का आलीशान जंगल
AajTak
जंगल थीम को ध्यान में रखते हुए फिल्ममेकर ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनीता की टीम ने पूरे घर का सेटअप तैयार किया है. इस घर का एक एक कोना जंगल वाइब्स देता है और यकीन मानिए बीबी15 का ये घर इतना खूबसूरत है कि आपको घर के अंदर जाने वाले कंटेस्टेंट्स से जलन महसूस होगी.
टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 15 कुछ ही घंटों बाद दस्तक देने वाला है. बीबी15 पिछले सीजन्स से बिल्कुल अलग होने वाला है क्योंकि इस बार मेकर्स ने शो की थीम, कॉन्सेप्ट में बहुत बड़े बदलाव किए हैं. सबसे बड़ा एलिमेंट जो अब तक के बीबी इतिहास में कभी नहीं देखने को मिला वो है जंगल थीम. जी हां, इस बार बिग बॉस में खिलाड़ियों को जंगल में संकटों का सामना करना पड़ेगा.
शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले सोशल मीडिया पर बिग बॉस के आलीशान घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जंगल थीम को ध्यान में रखते हुए फिल्ममेकर ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनीता की टीम ने पूरे घर का सेटअप तैयार किया है. इस घर का एक एक कोना जंगल वाइब्स देता है और यकीन मानिए बिग बॉस 15 का ये घर इतना खूबसूरत है कि आपको घर के अंदर जाने वाले कंटेस्टेंट्स से जलन महसूस होगी.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












