
राज्यसभा चुनाव: मातोश्री में मंथन, क्या शरद पवार बनेंगे महाविकास अघाड़ी के साझा उम्मीदवार?
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच सीट बंटवारे पर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए एनसीपी (एसपी) नेताओं ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है. गठबंधन अब शरद पवार के नाम पर दांव खेलने की तैयारी में दिख रहा है.
महाराष्ट्र में आगामी राज्यसभा चुनावों (16 मार्च) के लिए महा विकास अघाड़ी (मविआ) में अब तक सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन अब गतिरोध तोड़ने की कोशिश तेज हो गई है. इसी क्रम में एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और वरिष्ठ नेता जयंत पाटील मंगलवार को उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख से मुलाकात की और गठबंधन की एकमात्र सुरक्षित सीट पर चर्चा की. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने कांग्रेस से समर्थन मांगने के बाद उद्धव ठाकरे के सामने शरद पवार को गठबंधन का साझा उम्मीदवार बनाने का रणनीतिक प्रस्ताव रखा है. इस बैठक का मुख्य लक्ष्य गठबंधन की एकजुटता दिखाना और विपक्ष की ताकत को राज्यसभा में मजबूत करना है. दरअसल, महाविकास अघाड़ी के अंदर राज्यसभा की इस एक सीट को लेकर लंबे वक्त से खींचतान चल रही थी. हालांकि, सुप्रिया सुले और जयंत पाटील की इस सक्रियता के बाद अब शरद पवार के नाम पर आम सहमति बनने की प्रबल संभावना दिख रही है. एनसीपी (एसपी) के नेता चाहते हैं कि शरद पवार गठबंधन के चेहरे के रूप में निर्विरोध आगे आएं. मातोश्री में हुई इस चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि शरद पवार का कद और अनुभव गठबंधन को नई दिशा दे सकता है. शरद पवार की उम्मीदवारी को मजबूत करने के लिए एनसीपी नेताओं ने पहले ही कांग्रेस का समर्थन हासिल करने की कोशिश की है. इसी सिलसिले में सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर उन्हें भरोसे में लेने का प्रयास किया. सूत्रों के मुताबिक, एमवीए के तीनों प्रमुख दल अब शरद पवार के नाम पर मुहर लगाने के काफी करीब हैं. यदि ये गठबंधन सफल रहता है तो राज्यसभा चुनाव में एमवीए की राह काफी आसान हो सकती है और ये गठबंधन की एकता का बड़ा संदेश होगा.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.








