
पश्चिम एशिया में फंस भारतीयों की वापस के लिए भारत ने कसी कमर, जेद्दा और दुबई में तैनात किए वाइडबॉडी विमान
AajTak
पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात के बीच एयर इंडिया ने फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित लाने के लिए कमर कस ली है. एयर इंडिया ने 3 और 4 मार्च को जेद्दा और दुबई के लिए अपनी अधिक क्षमता वाले तीन चौड़े (Widebody) बोइंग विमानों को तैनात किया है.
ईरान-इजरायल युद्ध और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण फंसे हजारों भारतीय को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए एअर इंडिया ने कमर कस ली है. एयरलाइन ने उच्च क्षमता वाले वाइडबॉडी विमानों को जेद्दा (सऊदी अरब) और दुबई (यूएई) के लिए तैनात किया है, ताकि फंसे यात्रियों को पूर्ण क्षमता के साथ वापस मुंबई और दिल्ली लाया जा सके. एअर इंडिया के आधिकारिक बयान के अनुसार, कंपनी मिडिल ईस्ट में चल रही स्थिति से प्रभावित यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए 3 और 4 मार्च को उच्च क्षमता वाले वाइडबॉडी विमानों का इस्तेमाल कर रही है. ये विमान पूरी क्षमता से भरे हुए वापसी उड़ानें भरेंगे. कंपनी ने बताया कि 3 मार्च की शाम को लगभग 350 सीटों वाला बोइंग 777 विमान मुंबई से जेद्दा के लिए रवाना हुआ. इसके बाद 300 सीटों वाला बोइंग 787-9 विमान दिल्ली से दुबई के लिए देर रात रवाना हुआ. तीसरी उड़ान 250 से अधिक सीटों वाले बोइंग 787-8 विमान की 4 मार्च की सुबह मुंबई से दुबई के लिए होगी. ये सभी विमान 4 मार्च को अपनी पूरी क्षमता के साथ यात्रियों को लेकर दिल्ली और मुंबई लौटेंगे. कंपनी ने बताया कि एअर इंडिया का लक्ष्य इन राहत उड़ानों के जरिए फंसे हुए यात्रियों को उनकी पूरी क्षमता के साथ वापस लाना है. कंपनी ने कुल तीन बड़े विमान इस मिशन के लिए लगाए हैं जो 3 मार्च की देर रात और 4 मार्च को संचालित होंगे. एयरलाइन के अनुसार, जेद्दा और दुबई से लौटने वाले ये विमान 4 मार्च को यात्रियों से पूरी तरह भरे हुए मुंबई और दिल्ली पहुंचेंगे. इन बड़े विमानों (Wide-body crafts) के उपयोग से कम समय में ज्यादा लोगों को निकाला जा सकेगा. एयर इंडिया ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वह मध्य पूर्व क्षेत्र में लगातार विकसित हो रहे घटनाक्रमों की बारीकी से निगरानी कर रही है. एयरलाइन अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और देखभाल के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस मुश्किल वक्त में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एर इंडिया वैकल्पिक इंतजामों पर काम कर रही है. यात्री और उनके परिजन एयरलाइन के अपडेट्स पर नजर रख सकते हैं.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.








