
Petrol Pump पर आप 0.00 देखते रहेंगे... उधर हो जाएगा खेल, फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स
AajTak
Petrol Pump पर अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए जाएं, तो वहां मौजूद मीटर में सिर्फ '0' न देखते रहें, बल्कि फ्रॉड से बचने के लिए और भी जगह फोकस करना जरूरी है.
आप जब पेट्रोल पंप पर अपनी कार-बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जाते हैं, तो वहां मौजूद कर्मचारी आपको मीटर में जीरो देखने के लिए बोलता है. आपकी नजर उसके कहते ही सीधे मीटर पर पहुंचकर टिक जाती है और वो आपकी गाड़ी में फ्यूल भर देता है. आपको लगेगा सब ठीक है और आपके पूरे पैसे का पेट्रोल टैंक में भर गया, लेकिन असली बात ये है कि आप 0.00 देखते रह जाते हैं, जबकि असली खेल कहीं और हो जाता है. सीधे शब्दों में कहें तो आपकी जेब कट जाती है और आपको पता भी नहीं चल पाता. आइए जानते हैं कैसे ये पूरा धांधली का खेल होता है और आपको क्या सावधानी बरतनी जरूरी है.
'जीरो' पर नहीं, यहां रखें पैनी नजर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की जेब काटने के एक नहीं, बल्कि कई तरीके अपनाए जा सकते हैं और उनकी गाढ़ी कमाई को लूटा जा सकता है. आए दिन सोशल मीडिया पर भी Petrol Pump से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें तमाम सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है. हाल ही में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी का Viral Video चर्चा का विषय बना है, जिसमें वो पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी से बचने के टिप्स देता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें वो मीटर में जीरो की जगह डेंसिटी मीटर पर नजर रखने की हिदायत दे रहा है.
जी हां, हकीकत में ये ही वो मीटर होता है, जहां आपकी आंखों के सामने आपको चूना लगाया जा सकता है. इसके पूरे खेल पर पर बात करें, तो Petrol Pump पर तेल भरने वाला कर्मचारी आपसे सिर्फ मीटर में जीरो (Zero) चेक करने को बोलता है, जबकि खेल Density Meter में खेला जाता है. जहां न तो कर्मचारी नजर रखने को कहता है और न ही आमतौर पर ग्राहक की निगाह उस तरफ जाती है. आपको अगली बार पेट्रोल-डीजल भरवाने के दौरान यहीं अपनी नजर रखनी है.
क्या बताता है डेंसिटी मीटर? Density Meter दरअसल, आपके वाहन में डाले जाने वाले Petrol-Diesel की शुद्धता का पैमाना होता है, जो ये बताता है कि आपकी गाड़ी में जो पेट्रोल या डीजल डाला जा रहा है, वो शुद्ध है या उसमें मिलावट की गई है. यहां पर नजर रखकर आप न केवल पेट्रोल पंप पर अपनी जेब कटने से बचा सकते हैं, बल्कि अपनी गाड़ी को होने वाले बड़े नुकसान से भी बच सकते हैं.
जैसे कि बताया कि Density उस ईंधन की शुद्धता का पैमाना होती है, जो आपकी गाड़ी में डाले जाने वाले Petrol-Diesel की क्वालिटी को बताती है. इसके लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं, जिनके दायरे में रहने का मतलब है कि ईंधन सही और शुद्ध है, जबकि इससे ज्यादा या कम मिलावट की ओर इशारा करता है. इस मिलावटी ईंधन से आपकी गाड़ी के इंजन को बड़ा नुकसान हो सकता है.
जरा सी सावधानी, फ्रॉड से बचाएगी डेंसिटी मीटर में छेड़छाड़ के जरिए आप अपने साथ पेट्रोल पंप पर होने वाली धोखाधड़ी का पता लगा सकते हैं और किसी भी तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं. Density को सीधे शब्दों में समझें, तो ये पेट्रोल-डीजल के घनत्व को दर्शाता है यानी इसके गाढ़ेपन को मापता है. जब तय मात्रा में मिनरल्स को मिलाकर कोई प्रोडक्ट तैयार किया जाता है, तो उसके आधार पर उस पदार्थ की क्वालिटी सेट की जाती है. इसमें छेड़छाड़ से पता चल सकता है कि वो फ्यूल मिलावटी है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









