
Paush Purnima 2025: आज है पौष पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Paush Purnima 2025: पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का आकार पूरा होता है. पौष के माह को सूर्य का माह भी कहा जाता है. पौष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान को महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन की हर बाधा दूर होती है.
Paush Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा को बेहद खास माना जाता है. इस बार की पौष मास की पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 यानी आज है. यह साल 2025 की पहली पूर्णिमा है. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण आकार में होता है. पौष को भगवान सूर्य का महीना कहा जाता है इसलिए इस महीने में आने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहते हैं. हिन्दू धर्म में इस पूर्णिमा का काफी महत्व दिया जाता है और इस दिन लोग अलग-अलग रीति-रिवाज़ों से पूजा करते हैं. मान्यता के अनुसार, पौष पूर्णिमा पर विधिवत पूजन से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है. पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बतलाया गया है. तो डॉ. श्रीपति त्रिपाठी जी से जानते हैं कि पौष पूर्णिमा पर पूजन के लिए क्या मुहूर्त
पौष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 जनवरी यानी आज सुबह 5 बजकर 03 मिनट पर हो चुकी है और तिथि का समापन 14 जनवरी को अर्धरात्रि 3 बजकर 56 मिनट पर होगा.
स्नान दान का समय- सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.
पौष पूर्णिमा पूजन विधि (Paush Purnima Pujan Vidhi)
सुबह स्नान से पहले व्रत करने का संकल्प लिया जाता है. पवित्र नदी में नहाने के बाद भगवान को अर्घ्य दें. सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है. इसके बाद भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए. इसके बाद ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं. इस दिन कंबल, गुड़, तिल जैसी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











