
Parvati Mata Ji ki Aarti: रोजाना करें माता पार्वती की आरती, होंगी हर इच्छा पूरी
AajTak
Parvati Mata Ji ki Aarti: देवी पार्वती को भगवान शिव की शक्ति के रूप में जाना जाता है. देवी पार्वती के कई नाम भी हैं जैसे ललिता, उमा, गौरी, काली, दुर्गा, हेमवती आदि. इसके अलावा ब्रह्मांड की मां के रूप में, पार्वती को अंबा और अंबिका के रूप में भी जाना जाता है.
Parvati Mata Ji ki Aarti: देवी पार्वती को भगवान शिव की शक्ति के रूप में जाना जाता है. देवी पार्वती के कई नाम भी हैं जैसे ललिता, उमा, गौरी, काली, दुर्गा, हेमवती आदि. इसके अलावा ब्रह्मांड की मां के रूप में, पार्वती को अंबा और अंबिका के रूप में भी जाना जाता है. राजा हिमालय की पुत्री होने के कारण, उनका नाम पार्वती हो गया, जो 'पहाड़ की बेटी' थी. सोमवार के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन माता पार्वती की आरती भी करनी चाहिए.
जय पार्वती माता जय पार्वती माता. ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता॥ जय पार्वती माता
अरिकुल पद्म विनाशिनि जय सेवक त्राता. जग जीवन जगदंबा, हरिहर गुण गाता॥ जय पार्वती माता
सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा. देव वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥ जय पार्वती माता
सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता. हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥ जय पार्वती माता
शुम्भ-निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता. सहस्त्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा॥ जय पार्वती माता

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











