
Parenting Tips: बच्चे के देरी से बोलने की हो सकती है ये वजह, जानिए लक्षण और उपाय
ABP News
Tongue Tie: बच्चों में अक्सर देरी से बोलने की एक वजह टंग टाई भी होती है. बच्चों में ये परेशानी जन्मजात होती है. ऐसे में लक्षण पहचान कर तुरंत बच्चे का इलाज करवाना चाहिए.
आजकल कुछ बच्चों में देरी से बोलने की समस्या पाई जाती है. खासतौर से लड़के काफी देरी से बोलते हैं. कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जिन्हें बोलने में काफी परेशानी होती है. इसके पीछे बच्चों में पाई जाने वाली एक बड़ी साधारण समस्या टंग टाई (Tongue Tie) हो सकती है. जो बच्चे जीभ को ज्यादा घुमा नहीं पाते उन्हें टंग टाई की समस्या हो सकती है. कुछ बच्चों में जन्म के साथ ही ये समस्या होती है. ऐसे में बच्चे को दूध पीने में, खाने में और बोलने में परेशानी होने लगती है. हालांकि समय पर इस समस्या को पहचान लिया जाए तो आप इससे होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं. जानते हैं इसके लक्षण और उपचार क्या है टंग टाई?दरअसल टंग टाई में बच्चे की जीभ का तंतु (फ्रेनुलम) बहुत छोटा होता है और वो जीभ को मुंह के तले से बांध देता है. इस समस्या की वजह से जीभ ज्यादा ऊपर नहीं उठ पाती और न ही ज्यादा हिल पाती है. इससे बच्चे को बोलने और खाने में बहुत दिक्कत होती है.More Related News

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












