
Paras Defence IPO: ग्रे मार्केट में जोरदार हलचल, डबल प्राइस पर ट्रेड
AajTak
आईपीओ में निवेश का एक और मौका कल से मिलने वाला है. डिफेंस और स्पेस इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी Paras Defence का IPO कल यानी 21 सितंबर को खुलेगा और 23 सितंबर को बंद होगा.
आईपीओ में निवेश का एक और मौका मंगलवार से मिलने वाला है. डिफेंस और स्पेस इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी Paras Defence का IPO 21 सितंबर को खुलेगा और 23 सितंबर को बंद होगा. कंपनी इस इश्यू के जरिये 170.78 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है.
आईपीओ के जरिये पारस डिफेंस कंपनी 140.60 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू जारी करेगी. जबकि 30.18 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये बेचे जाएंगे. आईपीओ का प्राइस बैंड 165-175 रुपये शेयर है.
आईपीओ का 50% हिस्सा इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है. नॉन-इंस्टीट्यूशनल के लिए 15% हिस्सा रखा गया है. जबकि रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% हिस्सा रिजर्व है. कंपनी के प्रमोटर शरद विरजी शाह और मुंजाल शरद शाह हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









