
Paper Leak: असम 10वीं बोर्ड पेपर लीक मामले में टीचर निकले मास्टरमाइंड, इस दिन होंगी परीक्षाएं
AajTak
Assam class 10 Board Exam Paper Leak Case: आरोपी शिक्षक प्रणब दत्ता को पुलिस ने गुरुवार शाम माजुली से हिरासत में लिया था, जबकि आरोपी शिक्षक राजखोवा ने शुक्रवार को लखीमपुर में सरेंडर कर दिया था. दोनों अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक हैं.
असम बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने शनिवार को दो शिक्षकों को इस पूरी घटना का मास्टमाइंड बताया है. दोनों शिक्षकों के साथ एक किशोर आरोपी को पूछताछ के लिए लखीमपुर से गुवाहाटी सीआईडी मुख्यालय लाया जा रहा है. एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों शिक्षक असम 10वीं बोर्ड परीक्षा क्वेश्चन पेपर लीक के मास्टरमाइंड हैं.
अधिकारी ने कहा, "मुख्य आरोपी प्रणब दत्ता और कुमुद राजखोवा लखीमपुर सदर थाने से सुबह करीब सवा आठ बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुए. एक अन्य शिक्षक और एक छात्र भी उसी काफिले में हैं." आरोपियों को शाम तक सीआईडी मुख्यालय लाया जाएगा.
आरोपी शिक्षक प्रणब दत्ता को पुलिस ने गुरुवार शाम माजुली से हिरासत में लिया था, जबकि आरोपी शिक्षक राजखोवा ने शुक्रवार को लखीमपुर में सरेंडर कर दिया था. दोनों अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक हैं, दत्ता पर प्रश्न पत्र सेट निकालने और राजखोवा की मदद से उन्हें सर्कुलेट करने का आरोप है. शुक्रवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश करके पुलिस हिरासत में ले लिया गया.
अब तक 31 लोग हुए गिरफ्तार शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए दत्ता, राजखोवा और अन्य शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है. असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत कुमार भुइयां ने शुक्रवार को कहा था कि प्रश्नपत्र लीक मामले में अब तक कई किशोरों समेत कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
अब इस दिन होंगी रद्द हुई बोर्ड परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम, (SEBA) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के दो मामले सामने आए हैं, जिसके कारण दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. सोमवार को होने वाली सामान्य विज्ञान की परीक्षा को एक रात पहले रद्द कर दी गई थी, जबकि शनिवार को होने वाले मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज (MIL) और अंग्रेजी के पेपर को SEBA ने गुरुवार रात रद्द किया था. रद्द की गई पहली परीक्षा अब 30 मार्च को होगी, जबकि दूसरी 1 अप्रैल को होगी.
पेपर लीक के पीछे बड़ा गिरोह पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी पी सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी ने पेपर लीक करने और सर्कुलेट करने वाले बड़े गिरोह का पता लगाया है, जिसके काफी सबूत भी हाथ लगे हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












