
Pakistan Politics: शहबाज शरीफ की कैबिनेट पर मंथन, जानिए कौन-कौन है मंत्री बनने की रेस में शामिल
AajTak
Pakistan Politics: पाकिस्तान की संसद ने अपना नेता चुना लिया है. अब पूरा फोकस मंत्रालय के बंटवारे पर है. सूत्रों की मानें तो नए मंत्रिमंडल में विपक्षी दलों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेता शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. नेशनल असेंबली ने उन्हें प्रधानमंत्री चुन लिया है. अब सभी की निगाहें उनकी कैबिनट पर हैं. पाकिस्तान की एक एजेंसी के मुताबिक विपक्षी दलों को शहबाज के मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है.
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में पीएमएल-एन के 12 मंत्रियों को जगह दी जा सकती है. वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को 7 और जेयूआई-एफ को 4 मंत्रालय दिए जाएंगे. वहीं एमक्यूएम-पी के 2 और एएनपी, जम्हूरी वतन पार्टी और बलूचिस्तान अवामी पार्टी के एक-एक मंत्री कैबिनेट में शामिल होंगे.
वहीं, बिलावल भुट्टो जरदारी अगले विदेश मंत्री हो सकते हैं, जबकि शाजिया मारी का नाम भी कैबिनेट के लिए चर्चा में है. हाल ही में एक इंटरव्यू में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा था कि नई सरकार में उनकी भूमिका पार्टी तय करेगी.
एजेंसी के मुताबिक PML-N के नेता ख्वाजा आसिफ, साद रफीक, खुर्रम दस्तगीर, अहसान इकबाल, मरियम औरंगजेब, शाइस्ता परवेज मलिक, राणा सनाउल्लाह और मुर्तजा जावेद के कैबिनेट में शामिल होने की संभावना है. अगर बात कें निर्दलीय उम्मीदवार की तो मोहसिन डावर और असलम भूतानी और पीएमएल-क्यू के तारिक बशीर चीमा को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है. वहीं सीनेट में सदन के नेता के लिए आजम नजीर तरार का नाम भी चर्चा में है.
वहीं जेयूआई-एफ ने बलूचिस्तान या खैबर पख्तूनख्वा का राज्यपाल अपनी पार्टी से बनाने की मांग की है, जबकि पंजाब का राज्यपाल पीपीपी से और सिंध का राज्यपाल एमक्यूएम-पी से हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक पीपीपी सीनेट से शेरी रहमान या मुस्तफा नवाज खोखर को मंत्रालय सौंप सकती है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










