
Pakistan Politics: इमरान खान ने तोड़ा वादा, लड़ाई हारने के बाद नेताओं का फूटा गुस्सा
AajTak
इमरान की हार के साथ ही विदाई पर मुहर लगी तो पाकिस्तान की सियासत में आरोप प्रत्यारोप भी खूब लगे. देर रात नेशनल एसेंबली में पूरा विपक्ष गदगद दिखा तो इमरान की पार्टी के ज्यादातर सांसदों ने कार्यवाही के खिलाफ बगावती मूड बनाए रखा. पाकिस्तान में इमरान युग का अंत आधी रात को होगा, किसी ने सोचा नहीं था. खुद इमरान ने भी ऐसी उम्मीद नहीं की होगी कि वो अपने वादों को भी तोड़ देंगे. आप सोचेंगे आखिर वो कौन सा वादा था जिसे इमरान ने निभाया नहीं. आइये आपको सुनाते हैं क्या कहा था इमरान खान ने जिससे वो मुकर गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











