
Pakistan: हिना रब्बानी खार से नवीद कमर तक, जानिए शहबाज शरीफ की कैबिनेट में कौन कौन होगा शामिल
AajTak
Pakistan Pm shahbaz sharif Cabinet: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ आज कैबिनेट का ऐलान कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि हिना रब्बानी खार, मुस्तफा नवाज खोखर को भी मंत्री बनाया जा सकता है. पीएमएल-क्यू के नेता तारिक बसीर चीमा को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है. इसके अलावा PML-N के आयेशा पाशा, अब्दुल रहमान को भी मंत्री बनाया जा सकता है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट आज शपथ लेगी. बताया जा रहा है कि सीनेट के चेयरमैन सादिक संजरानी आज शपथ लेंगे. इसके अलावा 34 मंत्री शपथ लेंगे. शहबाज की कैबिनेट में रियाज पीरजादा, मुर्तजा जावेद अब्बासी, आजम नजीर तरार, खुर्शीद शाह, नवीम कमर, शेरी रहमान शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा कादिर पटेल, शाजिया मुर्री, मुर्तजा महमूद, साजिद हुसैन को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है.
इसके अलावा पीपीपी की हिना रब्बानी खार, मुस्तफा नवाज खोखर को भी मंत्री बनाया जा सकता है. पीएमएल-क्यू के नेता तारिक बसीर चीमा को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है. इसके अलावा PML-N के आयेशा पाशा, अब्दुल रहमान को भी मंत्री बनाया जा सकता है.
शहबाज की कैबिनेट में इन्हें भी मिल सकती है जगह शहबाज शरीफ की कैबिनेट में ख्वाजा आसिफ, अहसान इकबाल, राना सनाउल्लाह, अयाज सादिक, रानत नवीर, खुर्रम दस्तगीर, सदर रफीक, जावेद लतीफ शामिल हो सकते हैं.
इसके अलावा कादिर पटेल, शाजिया मुर्री, मुर्तजा महमूद, साजिद हुसैन, एहसानुर रहमान, आबिद हुसैन, JUI-F के असद महमूद, अब्दुल वासी, मुफ्ती अब्दुल शकूर, तल्हा महमूद कैबिनेट में शामिल होंगे. इसके साथ ही MQM के अनिमुल हक और फैसल सब्जवारी, जमूरी वतन पार्टी के शहजैन बुग्ती भी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं.
पाकिस्तान के 23वें पीएम बने शहबाज शरीफ
पाकिस्तान में इसी महीने इमरान खान ने सत्ता गंवा दी थी. विपक्ष इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इस पर वोटिंग हो पाई थी. इस पर वोटिंग के दौरान इमरान फेल हो गए थे. इसके बाद विपक्ष का चेहरा रहे शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के 23वें पीएम पद की शपथ ली है. हालांकि, अभी तक उन्होंने कैबिनेट का ऐलान नहीं किया था.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








