
Pakistan: बच्चों को नहीं दी Polio खुराक तो होगी 1 महीने की जेल, सरकार बना रही नया नियम
AajTak
पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन के लिए कई अभियान चलाए जा चुके हैं लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो सका है. सिंध पाकिस्तान का सर्वाधिक पोलियो प्रभावित प्रांत है. अब सरकार ने एक बिल पेश किया है कि जो माता-पिता अपने बच्चों को पोलियो खुराक नहीं देंगे, उन्हें एक महीने की जेल की सजा होगी.
पाकिस्तान के एक प्रांत में अधिकारियों ने पोलियो को ख़त्म करने के दशकों पुराने अभियान के लिए एक विवादास्पद नई रणनीति अपनाई है. पिछले महीने, सिंध में सरकार ने एक विधेयक पेश किया था जिसके तहत यदि माता-पिता अपने बच्चों को पोलियो या आठ अन्य सामान्य बीमारियों के खिलाफ टीका लगवाने में विफल रहते हैं तो उन्हें एक महीने तक की जेल की सजा होगी.
WHO ने जताई चिंता
विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य विशेषज्ञों ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है कि असामान्य रणनीति की वजह से लोगों का पोलियो के टीकों से विश्वास और कम हो सकता है. खासकर एक ऐसे देश में जहां कई लोग पोलियो के टीकों के बारे में झूठी साजिशों पर विश्वास करते हैं और जहां दर्जनों टीकाकरण करने वाले कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. टीकों की सुरक्षा के बारे में लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे विशेषज्ञों के सामने आने वाली समस्याएं और भी बढ़ गई हैं. ओरल टीके ही अब दुनिया भर में पोलियो के अधिकांश मामलों का कारण बनते जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में पोलियो ड्रॉप पिलाने गई टीम पर बंदूकधारियों ने किया हमला, एक कर्मी घायल
उल्टा पड़ सकता है दांव
पूर्वी भूमध्य सागर में डब्ल्यूएचओ के पोलियो निदेशक ने चेतावनी दी कि नए कानून का दांव उल्टा पड़ सकता है. डॉ. हामिद जाफरी ने कहा, 'किसी भी मामले में जबरदस्ती करना उल्टा असर करता है.' उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता आम तौर पर लोगों के टीकाकरण में शामिल नहीं होने के कारणों का पता लगाकर और उनकी चिंताओं को दूर करते हैं. इसके तहत वो लोगों के साथ बात करने के लिए एक विश्वसनीय राजनीतिक या धार्मिक नेता को सामने लाते हैं, टीका-संकोच वाले क्षेत्रों में टीकाकरण दर बढ़ाने में सफल रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











