
Pakistan : इमरान खान ने दुबई में बेच दिए 14 करोड़ के गिफ्ट, पाक पीएम शहबाज ने लगाए आरोप
AajTak
पाक पीएम शहबाज का खुलासा इस्लामाबाद हाईकोर्ट में दायर तोशखाना के विवरण की मांग वाली एक याचिका पर एक सवाल के जवाब में आया है जिस पर तत्कालीन प्रधान मंत्री इमरान ने टिप्पणी की थी कि विवरण का खुलासा नहीं किया जा सकता है.
पाकिस्तान में 'तोशखाना' (State Gift Store) पर घिरे इमरान खान की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब पाक पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर दुबई में 14 करोड़ रुपये के हीरे, आभूषण सहित मूल्यवान तोशखाना उपहार बेचने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इससे राष्ट्रीय खजाने को बहुत नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार विदेश से मिली कोई भी उपहार को डिपॉजिटरी या तोशाखाना में जमा करना होता है. पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, शहबाज ने गुरुवार को यह दावा वरिष्ठ पत्रकारों के साथ डिनर के दौरान किया.
इमरान खान के खिलाफ जांच शुरू
शहबाज शरीफ ने बताया कि विदेश यात्राओं के दौरान एक बार उन्हें एक घड़ी भी मिली थी, जिसे उन्होंने तोशखाना में जमा कर दिया था. उन्होंने कहा, "मुझे कुछ छिपाने की जरूरत नहीं है." इमरान खान के खिलाफ संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) द्वारा तोशखाना से एक कीमती हार बेचने, राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए एक जांच शुरू की गई है.
HC में दायर याचिका पर शहबाज की टिप्पणी
शहबाज का खुलासा इस्लामाबाद हाई कोर्ट में दायर तोशखाना के विवरण की मांग वाली उस याचिका पर आया, जिस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री खान ने टिप्पणी की थी कि आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के अनुसार विवरण का खुलासा नहीं किया जा सकता है. उन्होंने मीडिया को बताया कि खान के नेतृत्व वाली सरकार तोशाखाना से रखे गए उपहारों की जानकारी साझा करने से हिचक रही थी.
हार बेचने के आरोप निराधार

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










