
Pakistan: इमरान खान को मिली अंतरिम जमानत, समर्थकों ने कोर्ट परिसर में की नारेबाजी, बरसाए फूल
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार फिलहाल उनके ऊपर से हट गई है. अदालत ने इमरान की गिरफ्तारी पर 9 मार्च तक रोक लगा दी है. पूर्व PAK पीएम पर विदेशी गिफ्ट बेचने से लेकर दूसरे कई मामले दर्ज हैं. हाल ही में एक कोर्ट ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी कर दिया था.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अलग-अलग मामलों में अंतरिम जमानत मिल गई है. अब 9 मार्च तक उन्हें पाकिस्तान की पुलिस या जांच एजेंसियां गिरफ्तार नहीं कर सकेंगी. इनमें सबसे ज्यादा चर्चित मामला दूसरे देशों से मिले तोहफों को बेचने का है. इसके अलावा एक दूसरा मामला अपनी पार्टी PTI के लिए अवैध तरीके से पैसे इकट्ठे करने और अधिकारियों के खिलाफ हिंसा भड़काने का भी है.
इमरान 28 फरवरी को अदालत के सामने पेश हुए. उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी कोर्ट पहुंचे. जब इमरान अदालत के अंदर जा रहे थे तो उस समय उनके समर्थक नारेबाजी करते हुए उन पर फूलों की बौछार करते रहे. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इमरान की कार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के अंदर तक ले जाने की अनुमति दी गई थी.
बता दें कि विदेश से मिले गिफ्ट बेचने के मामले में हाल ही में पाकिस्तान की एक अदालत ने इमरान खान को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था. लेकिन इमरान के पेश न होने पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था. इमरान के वकील इस वारंट को रद्द करवाने के लिए उच्च अदालत पहुंचे थे.
इमरान के वकीलों ने कोर्ट में तर्क दिया कि उस दिन इमरान को तीन अदालतों में पेश होना था, इसलिए उन्हें कोर्ट पहुंचने में देरी हो गई. इसके अलावा लेट होने का एक और कारण ट्रैफिक जाम होना भी था. क्योंकि इमरान के समर्थक सड़कों पर उतर आए थे. बता दें कि इमरान की गिरफ्तारी पर उनके समर्थकों ने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करने की धमकी दी है. इसकी शुरुआत जेल भरो आंदोलन के रूप में की जा चुकी है.
बता दें कि इमरान खान के ऊपर काफी दिनों से गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई थी. यह पूरा मामला तोशखाना विवाद से जुड़ा है. दरअसल, तोशाखाना पाकिस्तान कैबिनेट का एक विभाग है, जहां अन्य देशों की सरकारों, राष्ट्रप्रमुखों और विदेशी मेहमानों द्वारा दिए गए बेशकीमती उपहारों को रखा जाता है. नियमों के तहत किसी दूसरे देशों के प्रमुखों या गणमान्य लोगों से मिले उपहारों को तोशाखाना में रखा जाना जरूरी है.
इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे. उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे. उन्हें कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था. लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया. इस पूरी प्रक्रिया को उनकी सरकार ने बकायदा कानूनी अनुमति दी थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









