
Pak Vs Eng: बैज़बॉल का कमाल... पाकिस्तान का पहली बार घर में सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज
AajTak
पाकिस्तान को पहली बार अपने घर में ही क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है. इंग्लैंड ने कराची टेस्ट में जीत हासिल करते ही टेस्ट सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली है.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को कराची टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रच दिया है. पाकिस्तान में खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से जीत हासिल की और पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया. सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की. इंग्लैंड की बैज़बॉल नीति का असर यहां भी दिखा, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने पूरी तरह से आक्रामक खेल दिखाया. इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में 306 का स्कोर बनाया था, जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे. दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 216 पर ही ऑलआउट हो गई थी और फिर बाद में इंग्लैंड ने सिर्फ 2 विकेट खोकर ही 170 के लक्ष्य को हासिल कर लिया और सीरीज को क्लीन स्वीप कर दिया. कराची टेस्ट में इंग्लैंड के लिए 18 साल के रेहान अहमद हीरो साबित हुए, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट झटके.
A 3-0 series whitewash!! 🦁🦁🦁 WHAT. A. TEAM. 🇵🇰 #PAKvENG 🏴 pic.twitter.com/wHbbq6SiyC
रेहान अहमद टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा प्लेयर भी बन गए हैं, उन्होंने यह कारनामा 18 साल 128 दिन की उम्र में किया है. रेहान अहमद ने पहली पारी में 2, दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे. इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज़ • पहला टेस्ट (रावलपिंडी)- इंग्लैंड 74 रनों से जीता • दूसरा टेस्ट (मुल्तान)- इंग्लैंड 26 रनों से जीता • तीसरा टेस्ट (कराची)- इंग्लैंड 8 विकेट से जीता पाकिस्तान के लिए यह हार काफी बुरी है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान को पहली बार घर में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है. साथ ही यह घर में उसने लगातार दूसरी सीरीज गंवाई है, इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया भी उसे घर में ही 1-0 से हराकर गया था. पाकिस्तान ने अपने घर में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज 1954/55 में खेली थी, जब भारत वहां गया था. पांच टेस्ट की वह सीरीज़ 0-0 ड्रॉ हो गई थी.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान में करीब 22 साल के बाद टेस्ट सीरीज़ जीती है. इससे पहले जब इंग्लैंड ने 2000/01 में पाकिस्तान का दौरा किया था, तब उसने 1-0 से सीरीज जीती थी. इंग्लैंड की पाकिस्तानी जमीं पर ये कुल मिलाकर तीसरी टेस्ट सीरीज जीत है.
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ (पाकिस्तान में) • 1961/62 – इंग्लैंड 1-0 से जीता (3 टेस्ट) • 1968/69- सीरीज ड्रॉ (3 टेस्ट) • 1972/73- सीरीज ड्रॉ (3 टेस्ट) • 1977/78- सीरीज ड्रॉ (3 टेस्ट) • 1983/84- पाकिस्तान 1-0 से जीता (3 टेस्ट) • 1987/88- पाकिस्तान 1-0 से जीता (3 टेस्ट) • 2000/01- इंग्लैंड 1-0 से जीता (3 टेस्ट) • 2005/06- पाकिस्तान 2-0 से जीता (3 टेस्ट) • 2022/23- इंग्लैंड 3-0 से जीता (3 टेस्ट)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









