
Pak Vs Aus: बैटिंग करते वक्त ‘कैमरे’ ने किया डिस्टर्ब, गुस्सा हो गए स्टीव स्मिथ, Video
AajTak
लाहौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी टीम की पारी को संभालने में लगी है, इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (Pak Vs Aus) के बीच लाहौर में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. सोमवार को इस मैच का पहला दिन है और ऑस्ट्रेलिया शुरुआत में बैकफुट पर नज़र आई. लेकिन स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने एक पार्टनरशिप के दम पर टीम को पटरी पर लाने की कोशिश की. लेकिन जब स्टीव स्मिथ (Steve Smith) बल्लेबाजी कर रहे थे, तब वह एक चीज़ से खफा हो गए. और गुस्सा जाहिर करने लगे. ऐसा तब हुआ जब बल्लेबाजी करते वक्त स्टीव स्मिथ कैमरे से परेशान हो गए, जो ग्राउंड के बाहर मूव हो रहा था.
The buggy sends its apologies @stevesmith49 🙏🏼 #BoysReadyHain l #PAKvAUS pic.twitter.com/CdfAsnY8aQ
दरअसल, ऐसा ऑस्ट्रेलिया की पारी के 11वें ओवर में ही हुआ. जब हसन अली की बॉल पर स्टीव स्मिथ ने डिफेंस शॉट खेला, लेकिन लेग साइड में बाउंड्री के बाहर कैमरा मूव कर रहा था. स्मिथ का ध्यान उसी ने भटकाया. शॉट खेलते ही स्मिथ ने उस और इशारा किया और अंपायर से इसकी शिकायत की. गौरतलब है कि बल्लेबाजी करते वक्त कई बार ऐसा होता है कि साइट स्क्रीन, कैमरा या ड्रोन की वजह से बल्लेबाजों को काफी मुश्किल होती है. वो इसलिए क्योंकि पूरा ध्यान बॉल पर होता है और तेज रफ्तार बॉल के आने के बीच अगर कोई हलचल आसपास नज़र आती है, तो पूरा ध्यान भटकने का डर रहता है. ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे पर अभी तक दो टेस्ट खेले जा चुके हैं, इनमें रावलपिंडी, कराची टेस्ट ड्रॉ हुआ था. लाहौर टेस्ट के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में झटके लग गए थे. डेविड वॉर्नर और मार्नस लैबुशेन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









