
PAK में मुस्लिम लड़कियों को किस तरह जिहाद की ट्रेनिंग दे रहे लश्कर-जैश? देखें
AajTak
ब्लैक एंड व्हाइट के इस एपिसोड में पाकिस्तान के सियालकोट में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ट्रेनिंग कैंप का खुलासा किया गया है, जहां मुस्लिम लड़कियों को भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिहाद के लिए उकसाया जा रहा है. कार्यक्रम में दिखाए गए वीडियो में एक प्रशिक्षक कहता है, 'इस वक्त आपकी जमात का जो सबसे बड़ा दुश्मन है वो इंडिया है.' रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकी हाफिज अब्दुल रऊफ और मोहम्मद हैरिस डार को इन कैंपों में प्रशिक्षण देते हुए दिखाया गया है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










