
PAK: भाई के मोबाइल पर आया बहन का ऐसा वीडियो, गुस्से में कर दी गोली मारकर हत्या
AajTak
पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे. एक युवक को अपनी बहन का मॉडलिंग और डांस करना इस कदर नागवार गुजरा की उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी भाई ने अपने जुर्म को भी स्वीकार कर लिया.
पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में डांस और मॉडलिंग में करियर बनाने की वजह से 21 साल की लड़की की उसी के भाई ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस के अनुसार, राजधानी लाहौर से 130 किलोमीटर दूर रेनाला खुर्द ओकारा की रहने वाली सिदरा स्थानीय कपड़ों के ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर रही थी. अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर फैसलाबाद शहर के सिनेमाघरों में डांस भी करती थी.
सिदरा के माता-पिता उसके डांस और मॉडलिंग को "पारिवारिक परंपरा के खिलाफ" बताते हुए छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे थे. हालांकि सिदरा ने ऐसा करने से मना कर दिया था और अपना काम जारी रखा.
पुलिस ने कहा कि सिदरा पिछले हफ्ते अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए फैसलाबाद से घर आई थी. गुरुवार को, उसके माता-पिता और भाई हमजा से पेशे में शालीनता के मुद्दे पर उसकी बहस हो गई और लोगों के सामने डांस करने के लिए उसे पीटा गया. अधिकारियों ने बताया कि बाद में सिदरा के भाई हमजा ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जुर्म कबूल करने वाले आरोपी हमजा को गिरफ्तार करने का दावा किया है.
पुलिस अधिकारी फ़राज़ हामिद ने बताया कि हमज़ा अपनी बहन सिदरा पर उस समय गुस्सा हो गया जब उसने अपने मोबाइल फोन पर रिश्तेदार द्वारा भेजा गया बहन का डांस वीडियो मिला. इसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









