
PAK: बुरे फंस गए इमरान खान, विपक्ष ने OIC की बैठक में रुकावट डालने की दी चेतावनी
AajTak
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी और जमीयत उलेमा-ए-फज्ल के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने OIC की काफ्रेंस रोकने की धमकी दी है.
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को घेरने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने ही देश में राजनीति का शिकार होते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान की 3 बड़ी राजनैतिक पार्टियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. विपक्षी दल इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से चल रही इस उठापटक के बीच विपक्ष ने इमरान को नई धमकी दी है.
पाकिस्तान के विपक्ष ने धमकी दी है कि अगर सोमवार (कल) को संसद के सत्र में लोकसभा अध्यक्ष अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करते हैं तो 22 और 23 मार्च को होने वाली इस्लामी सहयोग संगठन (Organisation of Islamic Cooperation) की बैठक में रुकावट पैदा की जाएगी. विपक्ष के नेताओं ने इसके साथ ही धरना-प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है.
अविश्वास प्रस्ताव के साथ सत्र शुरू करने की मांग
शनिवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी और जमीयत उलेमा-ए-फज्ल के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने OIC की काफ्रेंस रोकने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि सोमवार को लोकसभा का सत्र शुरू हो रहा है. विपक्ष का कहना है कि इस बार के सत्र की शुरुआत अविश्वास प्रस्ताव के साथ ही होनी चाहिए.
स्टेटमेंट जारी कर कहा- OIC को खिलाफ नहीं, लेकिन...
तीनों ही विपक्षी पार्टियों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर संसद अध्यक्ष असद कैसर से PTI के कार्यकर्ता की तरह बर्ताव ना करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि अगर स्पीकर ने अपने अलोकतांत्रिक व्यवहार को नहीं बदला, तो पूरे विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव के लिए मनाया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि OIC की कांफ्रेंस ठीक तरह से चलती रहनी चाहिए, लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार यह नहीं चाहती.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









