
PAK-अफगानिस्तान बॉर्डर बंद... आसमान छू रहे फल-सब्जियों के दाम, टमाटर 600 तो अदरक 750 रुपये किलो
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वार्षिक व्यापार लगभग $2.3 बिलियन का है. इसमें ताजा फल, सब्जियां, खनिज, दवाइयां, गेहूं, चावल, चीनी, मांस और डेयरी उत्पाद शामिल हैं. बॉर्डर बंद होने के कारण यह व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर बंद होने के कारण दोनों देशों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम में तेजी से वृद्धि हुई है. खासकर टमाटर, जो पाकिस्तान में खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं, उनके दाम इस महीने के संघर्ष के बाद लगभग पांच गुना बढ़ गए हैं. सीमा पर हुई लड़ाई और हवाई हमलों के कारण व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे आम लोगों की खरीदारी पर सीधा असर पड़ा है.
दरअसल, दोनों देशों के बीच विवादित 2,600 किलोमीटर (1,600 मील) लंबी सीमा पर अक्टूबर 11 से सभी सीमा पारगमन और व्यापार बंद हैं. इस दौरान जमीन पर हुई लड़ाई और पाकिस्तानी हवाई हमलों में दोनों तरफ दर्जनों लोगों की मौत हुई, जो तालिबान के 2021 में काबुल पर कब्ज़े के बाद सबसे गंभीर संघर्ष माना जा रहा है.
बॉर्डर पर फंसा 5 हजार कंटेनर सामान
काबुल स्थित पाक-अफगान चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख खान जन अलोकजाई ने रॉयटर्स से कहा, "जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, दोनों तरफ लगभग 1 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है. अब तक रोजाना लगभग 500 कंटेनर सब्जियां निर्यात के लिए तैयार रहते थे, लेकिन सभी खराब हो गए हैं. इसी तरह, लगभग 5,000 कंटेनर सामान दोनों तरफ सीमा पर फंसे हुए हैं, जिससे बाजार में टमाटर, सेब और अंगूर जैसी आम खाद्य वस्तुओं की किल्लत बढ़ गई है."
600 रुपये किलो बिक रहा टमाटर
बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वार्षिक व्यापार लगभग $2.3 बिलियन का है. इसमें ताजा फल, सब्जियां, खनिज, दवाइयां, गेहूं, चावल, चीनी, मांस और डेयरी उत्पाद शामिल हैं. बॉर्डर बंद होने के कारण यह व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है और आम लोगों को इन आवश्यक वस्तुओं के लिए पहले से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है. उदाहरण के लिए, टमाटर अब 600 पाकिस्तानी रुपये ($2.13) प्रति किलो तक बिक रहे हैं, जबकि सेब की कीमत भी पिछले कुछ दिनों में तेज़ी से बढ़ी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











