
Pahalgam Update News: बंकरों की सफाई शुरू, फसल काटी जा रही... बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों को सता रहा युद्ध का डर
AajTak
जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक तनाव बढ़ने के चलते सीमावर्ती गांवों में लोग बंकर तैयार कर रहे हैं और फसल जल्दी काट रहे हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा चिंताएं बढ़ी हैं. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को सख्त चेतावनी दी है.
pahalgam latest news: भारत और पाकिस्तान ( India Pakistan) के बीच बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border) और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बसे गांवों में लोग सतर्क हो गए हैं. लोग अपने-अपने बंकरों की सफाई कर रहे हैं और गेहूं की फसल जल्दी काट रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति (युद्ध) में सुरक्षित रह सकें.
बंकरों की सफाई शुरू आर एस पुरा सेक्टर के त्रेवा गांव के पूर्व सरपंच बलबीर कौर ने कहा, 'कोई नहीं जानता कि आगे क्या होगा. हमने अंडरग्राउंड बंकर तैयार करने का फैसला किया है, ताकि सीमा पार से गोलाबारी या गोलीबारी की स्थिति में हम खुद को बचा सकें.' पूर्व सरपंच ने कहा कि वे किसी भी स्थिति का सामना करने को तैयार हैं और सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. सरकार ने पहले ही हजारों व्यक्तिगत और सामूहिक बंकर बनवाए थे, जिनकी अब सफाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Pahalgam Update: कोई शादी में शामिल होने आया तो कोई रिश्तेदार से मिलने... पाकिस्तान लौट रहे लोग क्या बोले
भारत 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है भारत, पाकिस्तान के साथ 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जिसमें से 221 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा और 744 किलोमीटर नियंत्रण रेखा जम्मू और कश्मीर में आती है. हालांकि 2021 के बाद से संघर्षविराम उल्लंघन कम हुए थे, लेकिन हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद डर का माहौल बन गया है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिससे देशभर में गुस्सा है.
साल 2020 में 5,000 से अधिक उल्लंघन भारत और पाकिस्तान ने शुरू में 2003 में एक संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान ने बार-बार इस समझौते का उल्लंघन किया और 2020 में 5,000 से अधिक उल्लंघन दर्ज किए गए जो एक वर्ष में सबसे अधिक है.
यह भी पढ़ें: Pakistani Visa News: दिल्ली में रहने वाले हिंदू शरणार्थियों को सता रहा भारत से निकाले जाने का डर, कल से रद्द माना जाएगा पाकिस्तानियों का Visa

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







