
Pahalgam Terror Attack: जानें- क्या होता है कलमा, पहलगाम में जिसे ना पढ़ पाना साबित हुआ जानलेवा?
AajTak
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई. चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने उनसे पूछा- 'क्या तुम मुस्लिम हो? अगर हां, तो कलमा सुनाओ.' आइए आपको बताते हैें कि कलमा क्या है और इस्लाम धर्म में इसके क्या मायने हैं.
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई. हमले से बचे कुछ चश्मदीदों ने जो बताया, वो डराने और परेशान करने वाला है.
इस आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के एक रिश्तेदार ने बताया, 'भइया और भाभी मैगी खा रहे थे, तभी दो लोग मिलिट्री की वर्दी में आए और उनसे पूछा- 'क्या तुम मुस्लिम हो? अगर हां, तो कलमा सुनाओ.' यह सवाल उनके लिए जिंदगी और मौत का फैसला बन गया.
असम से आए टूरिस्ट देबाशीष भट्टाचार्य ने भी एक ऐसा ही किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि एक आतंकी जब उनके पास आया तो उन्होंने जोर-जोर से ‘ला इलाहा इल्लल्लाह’ पढ़ना शुरू कर दिया. आतंकी ने पूछा, ‘क्या कह रहे हो?’ तो वह बस कलमा दोहराते रहे, और आतंकी वहां से चला गया. इसका मतलब साफ है कि आतंकी कलमा पढ़वाकर लोगों के धर्म का पता लगा रहे थे. अब सवाल उठता है कि कलमा आखिर क्या है. इस्लाम धर्म में इसके मायने क्या हैं.
कलमा क्या है?
इस्लाम धर्म में कुछ शब्द और वाक्य ऐसे होते हैं जो केवल इबादत के नहीं, बल्कि एक सच्चे मुस्लिम होने की पहचान होते हैं. कलमा (Kalma) या कलिमा (Kalima) इस्लाम में ऐसी ही एक बुनियादी शर्त है. यह एक ऐसी इबादत है जो अल्लाह की बंदगी और हजरत मुहम्मद को अंतिम पैगंबर मानने की घोषणा करती है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, कलमा मुस्लिम समुदाय के हर व्यक्ति को याद होनी चाहिए, क्योंकि यही इस्लाम की बुनियादी पहचान है. कलमा बताता है कि मुस्लिम समुदाय का हर व्यक्ति सिर्फ अल्लाह की इबादत करता है और मुहम्मद पैगंबर की बताई हुई राह पर चलता है. कलमा मुस्लिमों लोगों को उनके धर्म के प्रति समर्पण की याद दिलाता है. इस्लाम में कुल 6 कलमा हैं. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
1. पहला कलमा- कलमा तय्यिब

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









