
Oppo Reno 6 Pro, Oppo Reno 6 भारत में 14 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत
AajTak
Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 फोन्स को भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. इन्हें फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है. Oppo Reno 6 सीरीज को इस साल मई में चीन में पेश किया गया था और अब इन्हें भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा.
Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 फोन्स को भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. इन्हें फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है. Oppo Reno 6 सीरीज को इस साल मई में चीन में पेश किया गया था और अब इन्हें भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा. चीन में Oppo Reno 6 Pro+ को भी लॉन्च किया गया था. हालांकि, भारत में इसे लॉन्च किए जाने को लेकर जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी ने घोषणा की है कि Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 को भारत में 14 जुलाई को 3pm IST को लॉन्च किया जाएगा. फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर में कंपनी ने इन फोन्स में Bokeh Flare पोर्ट्रेट वीडियो कैमरा फीचर मिलने की जानकारी दी है. साथ ही फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से ये भी साफ है कि फोन्स की बिक्री लॉन्च के बाद यहीं से की जाएगी. Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 की कीमत भारत में इनके चीनी वेरिएंट की तरह रखे जा सकते हैं. चीन में Oppo Reno 6 Pro की शुरुआती कीमत CNY 3,499 (लगभग 39,800 रुपये) और Oppo Reno 6 की शुरुआती कीमत CNY 2,799 (लगभग 31,800 रुपये) रखी गई थी.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











