
OnePlus Nord N30 SE लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लगभग 13,600 रुपये है कीमत
AajTak
OnePlus Nord N30 SE 5G Price: वनप्लस ने अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ये फोन 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. हालांकि, कंपनी ने OnePlus Nord N30 SE को भारत में लॉन्च नहीं किया है. ये डिवाइस सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है. आइए जानते हैं इसकी खास डिटेल्स.
OnePlus Nord N30 SE को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन भारत में नहीं बल्कि UAE में लॉन्च हुआ है. इस फोन को ब्रांड ने OnePlus Nord N20 SE के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है. पिछले वर्जन के मुकाबले N30 SE में कई अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं.
ये डिवाइस MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन 50MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन की डिटेल्स.
कंपनी ने इस हैंडसेट को सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. डिवाइस 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 599 AED (लगभग 13,600 रुपये) है. ये फोन UAE में noon.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें- OnePlus ने लॉन्च किया 50MP कैमरे वाला 5G फोन, मिलती है 5500mAh की बैटरी, जानिए कीमत
ये मॉडल वनप्लस की ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्ट है. कंपनी ने इसे Satin Black और Cyan Sparkle दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. भारत में इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है.
OnePlus Nord N30 SE में 6.72-inch का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. ये फोन Android 13 पर बेस्ड Oxygen OS 13.1 पर काम करता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












