
OnePlus Nord 2 की ओपन सेल भारत में शुरू, जानें कीमत-फीचर्स-ऑफर्स
AajTak
OnePlus Nord 2 को अब Amazon पर सभी यूजर्स के लिए सेल में उपलब्ध करा दिया गया है. यानी अब इस फोन को ओपन सेल में रखा गया है और नॉन-प्राइम मेंबर्स भी इसे खरीद सकते हैं.
OnePlus Nord 2 को अब Amazon पर सभी यूजर्स के लिए सेल में उपलब्ध करा दिया गया है. यानी अब इस फोन को ओपन सेल में रखा गया है और नॉन-प्राइम मेंबर्स भी इसे खरीद सकते हैं. Nord 2 को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था और इसे ऐमेजॉन प्राइम डे सेल के दौरान केवल प्राइम मेंबर्स और वनप्लस रेड मेंबर्स को उपलब्ध कराया गया था. OnePlus Nord 2 के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, अभी केवल 8GB और 12GB रैम वेरिएंट की ही बिक्री की जा रही है. बेस 6GB मॉडल की बिक्री अगस्त से की जाएगी. इसे ब्लू हेज़ और ग्रे सिएरा वाले दो ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. ऑफर्स की बात करें तो Amazon पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स और HDFC बैंक डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर फ्लैट 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही यहां एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी दिए जा रहे हैं.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









