
OnePlus 13s भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च, कंफर्म हुए फीचर्स और इतनी होगी कीमत
AajTak
OnePlus भारत में 5 जून को नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम OnePlus 13s है. इस हैंडसेट को लेकर अब तक कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. इस फोन में Plus Key, 6.32 Inch का डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8 Elite और 6260mAh की बैटरी देखने को मिलेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
OnePlus भारत में फ्लैगशिप ग्रेड का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. यह लॉन्चिंग 5 जून को होगी. इस अपकमिंग हैंडसेट का नाम OnePlus 13s होगा. इस हैंडसेट को लेकर ऑफिशियल पोर्टल पर एक डेडिकेटेड पेज तैयार किया गया है, जहां इस हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स शेयर की है.
OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट और स्लिम हैंडसेट होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके OnePlus 13T का वर्जन होगा. इंडियन पोर्टल पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, इसमें OnePlus AI भी दिया जाएगा. इस हैंडसेट की कीमत 50 हजार रुपये के आसपास हो सकती है. हालांकि अभी कंपनी ने कीमत को कंफर्म नहीं किया है.
OnePlus 13s का डिस्प्ले और प्रोसेसर
OnePlus 13s में 6.32 Inch का डिस्प्ले मिलेगा. यह आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस देगा. इसमें यूजर्स को कई और फायदे देखने को मिलेंगे. इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC मिलेगा. इसके साथ कंपनी G1 Wi-Fi चिपसेट का यूज कर सकती है, जिसको लेकर दावा किया है कि यह बेहतर परफोर्मेंस देगी.
यह भी पढ़ें: OnePlus 13s की कीमत लीक, इतने रुपये में लॉन्च हो सकता है ब्रांड का कॉम्पैक्ट फोन
मिलेगा iPhone जैसा फीचर

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












