
OnePlus 10 Pro की कीमत हुई लीक, होगा अब तक का सबसे महंगा वनप्लस फोन, जानिए डिटेल्स
AajTak
OnePlus 10 Pro Price In India: वनप्लस जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है. इस हैंडसेट की कीमत लीक हुई है, जो पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 9 Pro से ज्यादा होगी. यह ब्रांड का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
वनप्लस अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस यानी OnePlus 10 Pro इस महीने भारत में लॉन्च करने वाला है. ब्रांड का फ्लैगशिप डिवाइस 31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा. चूंकि यह फोन पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च हो चुका है इसलिए इसके फीचर्स की डिटेल्स हमारे पास है, लेकिन भारतीय बाजार में इसकी कीमत की जानकारी सामने आई है, जो कई यूजर्स को हैरान कर सकती है. OnePlus 9 Pro पिछले साल लॉन्च हुआ था और इसकी कीमत ने वनप्लस फैंस को हैरान कर दिया था.
कंपनी ने इस डिवाइस को 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये थी. यानी वनप्लस का यह फोन सैमसंग और ऐपल के प्रीमियम प्रोडक्ट्स की लाइनअप में पहुंच गया. वनप्लस के अपकमिंग फोन के साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है. टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस स्मार्टफोन के लीक प्राइस शेयर किए हैं, जो शायद आपको पसंद नहीं आएंगे.
टिप्स्टर की मानें तो OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये हो सकती है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 71,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है. इसके साथ यूजर्स को कुछ लॉन्च ऑफर्स मिलने की उम्मीद है, लेकिन सवाल आता है कि क्या इस प्राइस रेंज में आप वनप्लस खरीदना चाहेंगे.
दरअसल, कुछ साल पहले तक वनप्लस की मार्केट ईमेज फ्लगैशिप कीलर वाली थी, लेकिन पिछले कुछ वक्त में कंपनी ने अपनी स्ट्रैटजी में बलाव किया है और कीमत में इजाफा भी उसकी का नतीजा है.
अगर वनप्लस अपकमिंग फोन को इस कीमत पर लॉन्च करेगा, तो यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा फोन होगा, जो भारत में लॉन्च होगा. स्मार्टफोन की पहली सेल 5 अप्रैल को शुरू हो सकती है और यह Emerald Forest और Volcanic Black कलर में उपलब्ध होगा.
वनप्लस ने इस फोन को इंटरनेशनल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर दिया है. फोन में 6.7-inch की LTPO 2.0 AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सोपर्ट और QHD+ रेज्योलूशन के साथ आती है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









