Omicron variant symptoms: ओमिक्रॉन के संक्रमण का ये एक लक्षण है सबसे अलग, वैज्ञानिकों ने चेताया
AajTak
Omicron Variant: भारत में ओमिक्रॉन के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 97 तक पहुंच गई है. दुनिया भर के वैज्ञानिक इस वैरिएंट के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं. हालांकि, शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि ये वैरिएंट अब तक से सभी स्ट्रेन से बिल्कुल अलग है. इसके लक्षण भी पहले की तुलना में इस बार अलग हैं.
Omicron Variant: ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर में बहुत तेज गति से फैल रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ये वैरिएंट अब तक 77 देशों में फैल चुका है और किसी भी अन्य स्ट्रेन की तुलना में कोरोना के इस वैरिएंट की रफ्तार ज्यादा है. ब्रिटेन में गुरुवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 88376 केस मिले हैं, वहीं अमेरिका में 36 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं. भारत में भी हर दिन इसके केस (omicron cases in india) बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली में ओमिक्रॉन के आज 10 मरीज मिलने के साथ ही ये आंकड़ा 97 तक पहुंच गया है. ओमिक्रॉन की तेज रफ्तार को देखते हुए इसके लक्षणों को जानना बेहद जरूरी हो गया है ताकि समय रहते संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












