
Omicron: महाराष्ट्र में फिर निकले नए वैरिएंट के 8 केस, देश में कुल पॉजिटिव 109
AajTak
Omicron के आंकड़ों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं. जहां अबतक 40 केस मिले हैं. वहीं दिल्ली में अब 22 लोग कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित हैं.
कोरोना के नए वैरिएंट Omicron का खतरा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. जिस रफ्तार से केस मिल रहे हैं, उससे चिंता भी बढ़ती जा रही हैं. इसी बीच महाराष्ट्र में आठ और नए मामलों की पुष्टि हुई है. जिसके बाद देश में Omicron के 109 एक्टिव केस हैं. आपको बता दें कि कोविड-19 (Covid-19) का ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) भारत में अब तक 11 राज्यों में फैल चुका है. ओमिक्रॉन के देश में बढ़ते आंकड़ों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं. यहां अबतक कुल पॉजिटिव केस की संख्या 40 पहुंच गई है. वहीं दिल्ली में अब 22 लोग कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












