
Omicron ढाने लगा कहर... ब्रिटेन में महालहर, अमेरिका से भारत तक खतरे की घंटी
AajTak
कोविड-19 (Covid-19) का ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) भारत में जहां अब तक 11 राज्यों में फैल चुका है. कोरोना के देश में 87 केस सामने आ चुके हैं. वहीं गुरुवार को ब्रिटेन में कोरोना के 88376 नए केस मिले हैं.
कोरोना संक्रमण का खतरा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. जिस रफ्तार से केस मिल रहे हैं, उससे चिंता भी बढ़ती जा रही हैं. कोविड-19 (Covid-19) का ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) भारत में जहां अब तक 11 राज्यों में फैल चुका है, इसके देश में 87 केस सामने आ चुके हैं. वहीं विदेश की बात करें तो बीते दिन यानी गुरुवार को ब्रिटेन में कोरोना ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. यूके में एक दिन में 88376 नए केस मिले हैं. जबकि कोरोना संक्रमण ने एक दिन में 146 लोगों की जान ले ली. यानी खतरा तेजी से बढ़ रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












