
Omicron की रफ्तार हुई तेज! 24 घंटे में आए 24 नए मामले, तीसरी लहर का संकेत?
AajTak
Omicron Variant in India: कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है. ब्रिटेन में इस वैरिएंट से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है. WHO और वैज्ञानिक इस वैरिएंट को लेकर लोगों को लगातार आगाह कर रहे हैं. भारत में ओमिक्रॉन अब तक 11 राज्यों में फैल चुका है.
Omicron Variant in India: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश भर में चिंता बढ़ा दी है. बीते चौबीस घंटों में ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से उछाल दर्ज हुई है. गुरुवार देर शाम तक जहां कोरोना के कुल संक्रमित 87 थे वहीं शुक्रवार शाम तक यह सौ का आंकड़ा पार कर 111 पर पहुंच गए. ऐसे में बीते चौबीस घंटे में 24 नए मामलों के साथ यह एक तेज रफ़्तार मानी जा रही है. वहीं दूसरी तरफ Covid-19 के रोजाना मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. जोकि चिंताजनक है. माना जा रहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट के चलते तीसरी लहर की संभावना प्रबल है. ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं. यहां पर अभी तक 40 मामले दर्ज हुए हैं. हालांकि, महाराष्ट्र में जनवरी में ओमिक्रॉन की लहर आने का डर है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के एसीएस डॉ. प्रदीप व्यास ने हाल ही में एक कैबिनेट मीटिंग में बताया कि राज्य में जनवरी में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में भी स्थिति चिंताजनक है. यहां अबतक 22 केस दर्ज किये गए हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












