
OLA Electric Car: दिख गई ओला इलेक्ट्रिक कार की पहली झलक, लुक और डिज़ाइन है जबरदस्त
AajTak
OLA Electric Car को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं. पहली बार इस कार की तस्वीर सामने आई है. इस कार का लुक और डिज़ाइन काफी आकर्षक है. कंपनी इससे पहले भी दावा कर चुकी है कि, ये कार सेग्मेंट में सबसे फास्ट होगी.
OLA Electric जल्द ही बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश करने की योजना बना रहा है. इलेक्ट्रिक स्कूटर सेग्मेंट में उतरने के साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार को भी लॉन्च करने की भी घोषणा कर दी थी. लेकिन ऐसा पहली बार है जब OLA Electric Car के पहली तस्वीर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओला ही इस कार का पेटेंट इमेज इंटरनेट पर लीक हुआ है, जिसमें कार के लुक और डिज़ाइन से जुड़ी तमाम जानकारी सामने आ रही हैं.
ओला इलेक्ट्रिक कार की ये जो तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर लग रहा है कि ये अभी कॉन्सेप्ट स्टेज पर ही है. ये पूरी तरह से प्रोडक्शन रेडी मॉडल नहीं है. हालांकि कंपनी ने इस कार की घोषणा करते वक्त इसका एक टीजर जारी किया था, जिसमें रेड कलर की कार OLA की बैजिंग और कार की शार्प लाइंस को दिखाया गया था. जिसे आप खबर की शुरुआत में उपर देख रहे हैं. लेकिन ये पेटेंट इमेज इससे काफी अलग नज़र आ रही है.
Ola Electric's Design for Car Published today...#car #ola #olaelectric #electric #ev #battery #madeinindia #novel #design #patent #appearance #look #Carworld #vehicles #ip #ipr #patentpending #Olacar #evcar #upcoming #origin #pending #InPaSS #Info #Infoworld pic.twitter.com/E5o3Av3SwZ
नई इमेज के आधार पर बात करें तो ओला की ये इलेक्ट्रिक कार आपको टेस्ला मॉडल एस और मॉडल 3 की याद दिलाती है. यह एक पारंपरिक सेडान सिल्हूट है जिसमें पीछे की तरफ एक कूप जैसा रूफ मिलता है. बॉडी पैनल्स को स्मूथ बनाने के साथ ही एयरोडायनमिक के लिए बेहतर बनाया गया है. हालांक कार के पिछले पहिए को काफी दूर रखा गया है, जो कि जाहिर तौर पर कार के व्हीलबेस को बढ़ाएगा. संभव है कि इसका लाभ कंपनी बड़े बैटरी पैक के इस्तेमाल के तौर पर उठाए.
एक पारंपरिक इलेक्ट्रिक कार की तरह इसमें भी फ्रंट ग्रिल नहीं दिया गया है. हेडलैम्प असेंबली बम्पर के ठीक ऊपर है और इसमें पतले, होरिजेंटल लैंप शामिल हैं जो एक एलईडी लाइट के साथ पेश की जा सकती है. LED लाइट दोनों हेडलाइट्स को छूते हुए पूरे बोनट को कवर करती हैं. इस कार में डुअल-टोर रूफ दिया जा रहा है, हालांकि पिछली बार टीजर में कंपनी ने ग्लॉस रूफ दिखाया था. कार के पिछले हिस्से के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
ड्राइविंग रेंज को लेकर क्या है रिपोर्ट:

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









