
OLA करेगा कल बड़ा धमाका! लॉन्च होगा जेनरेशन-3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या होगा ख़ास
AajTak
Ola Gen-3 Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज के थर्ड जेनरेशन मॉडल में कुछ बड़े बदलाव कर सकता है. इस स्कूटर को बिल्कुल नए चेसिस और फ्रेम पर पेश किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें प्रोसेसर को कम करते हुए एडवांस फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं.
Ola 3rd Gen Electric Scooter: देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक कल यानी 31 जनवरी को घरेलू बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को बड़ा अपडेट देने जा रही है. OLA कल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के थर्ड जेनरेशन मॉडल को बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च करेगी. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस आने वाले स्कूटर का एक टीजर भी जारी किया है.
कैसा होगा थर्ड जेनरेशन मॉडल:
हालांकि अभी कंपनी की तरफ से आने वाले इस थर्ड जेनरेशन (Gen-3) के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है. लेकिन माना जा रहा है कि ये स्कूटर ज्यादा बेहतर ड्राइविंग रेंज के साथ एडवांस फीचर्स से लैस होगा. जो इसे मौजूदा मॉडलों के मुकाबले थोड़ा और बेहतर बनाएगा. ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने मोटर, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स को एक यूनिट में इंटीग्रेट करने के लिए बैटरी स्ट्रक्चर में थोड़ा बदलाव किया है. टीज़र इमेज में एक एल्युमिनियम फ़्रेम दिखाया गया है., लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह प्रोडक्शन रेडी मॉडल में दिया जाता है या नहीं.
ओला ने यह भी दावा किया है कि थर्ड जेनरेशन मॉडल में केवल एक प्रोसेसर दिया जाएगा. इससे पहले फर्स्ट जेनरेशन में ये संख्या 10 और सेकंड जेनरेशन में घटते हुए 4 की गई थी. इस बदलाव के बाद वायरिंग सेटअप और इसकी जटिलता को और कम किया जा सकेगा. जो कि मैकेनिकली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को और भी बेहतर बनाने में मदद करेगा.
मिल सकते हैं ये फीचर्स:
जहां तक फीचर्स की बता है तो OLA थर्ड जेनरेशन मॉडल में कुछ ऐसे फीचर्स भी दिए जाएंगे जो मौजूदा मॉडल में आते हैं. इसके अलावा इसमें ज्यादा बेहतर TFT स्क्रीन को भी शामिल किया जा सकता है. हालांकि एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की भी चर्चा हो रही है लेकिन अभी लॉन्च से पूर्व इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











