
NZ: पुलिस ने चाकू से 6 लोगों को घायल करने वाले को 60 सेकंड में मार गिराया
AajTak
पूरे घटनाक्रम के बारे में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि पुलिस ने इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित एक हमलावर को आज शुक्रवार को गोली मारकर मार दिया जिसने पहले एक सुपरमार्केट में छह लोगों को चाकू मार कर घायल कर दिया था.
न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड के एक सुपरमार्केट में 6 लोगों को चाकू मारकर जख्मी करने वाले इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रेरित एक हमलावर को न्यूजीलैंड पुलिस (New Zealand Police) ने मार गिराया है. न्यूजीलैंड पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने एक हिंसक हमलावर को गोली मार दी, जिसने एक सुपरमार्केट में 6 लोगों को घायल किया था.
कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











