
Nupur Sharma Controversy: पीएफआई के निशाने पर थीं नूपुर शर्मा! श्रीगंगानगर बॉर्डर पर चाकू के साथ को संदिग्ध पकड़ा
AajTak
Patna PFI Nupur Connection: पटना में पीएफआई के मॉड्यूल की जांच में मालूम चला है कि पीएफआई के निशाने पर नूपुर शर्मा थीं. इतना ही नहीं देश की सबसे बड़ी अदालत ने भी आज कह दिया कि नूपुर की जान को खतरा है. श्रीगंगानगर बॉर्डर पर एक संदिग्ध पकड़ा गया है, ये संदिग्ध पाकिस्तान से आया था, इसके पास से बीएसएफ को दो चाकू मिले हैं, ये संदिग्ध नूपुर शर्मा से नाराज था और उन्हें मारने के लिए बॉर्डर पार करके आया था. जानकर हैरान रह जाएंगे कि श्रीगंगानगर के बॉर्डर पर हिंदूमलकोट पोस्ट पर बीएसएफ ने एक संदिग्ध शख्स को पकड़ा. इस शख्स का नाम है रिजवान अशरफ रिजवान, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंडी बहाउद्दीन शहर का रहने वाला है, रिजवान के पास से पुलिस ने दो चाकू कुछ धार्मिक किताबें और खाने पीने का सामान बरामद किया है. अब जांच एजेंसियां रिजवान अशरफ से पूछताछ कर रही हैं. देखें पूरी खबर.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












