
Nuclear War: तीसरा विश्वयुद्ध हुआ तो किसके खेमे से कौन लड़ेगा जंग? कौन होगा जिम्मेदार?
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है. इस युद्ध को लेकर तमाम देश रूस के रुख पर नाराजगी जता चुके हैं. इसी बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव (Russia Foreign Minister Sergei Lavrov) ने दावा किया है कि अगर तीसरा युद्ध हुआ तो ये विध्वंसक होगा. वहीं इसमें कई न्यूक्लियर हथियारों का उपयोग होगा. ये जानकारी RIA न्यूज एजेंसी के हवाले से आई है. कुल मिलाकर ये सर्गेई लवरोव का बड़ा बयान माना जा रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले सप्ताह से ही जंग शुरू हुई है. जिसके बाद रूस लगातार यूक्रेन में हमला कर रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











