
Nuclear Power: रूस सर्वशक्तिमान तो पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु बम!
AajTak
आज दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष और डिफेंस एक्सपर्ट पुतिन का दिमाग पढ़ने में जुटे हुए हैं,आखिर पुतिन के परमाणु प्लान को लेकर दुनियाभर में इतना खौफ क्यों हैं. क्योंकि रूस के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु बम है. इस परमाणु बम का नाम जार बॉम्बा है. शीत युद्ध के जमाने में रूस ने इस सबसे शक्तिशाली परमाणु बम का परीक्षण किया था. ये परमाणु बम अमेरिका के जापानी शहर हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 3333 गुना ज्यादा शक्तिशाली है और एक झटके में दुनिया के किसी भी महानगर को राख के ढेर में बदल सकता है. माना जाता है कि ये बम 60 लाख लोगों को मौत के घाट उतार सकता है. न्यूक्लियर पावर के मामले में रूस सर्वशक्तिमान है, वहीं ऐसा कहा जाता है कि पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु बम हैं.देखें दुनिया में किस देश के पास कितने परमाणु हथियार?

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










