
NTA में आंतरिक बदलाव लाना चाहता है शिक्षा मंत्रालय, हाई लेवल कमेटी करेगी जांच
AajTak
वर्तमान में उन कमियों का आकलन करने पर चर्चा चल रही है जिसके परिणामस्वरूप नकल, प्रतिरूपण और पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं. वर्तमान में, NEET UG परीक्षा और अब रद्द हो चुकी यूजीसी नेट परीक्षा इसका उदाहरण हैं जहां इस तरह के मामले सामने आए हैं.
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में कुछ आंतरिक सुधार लाने पर विचार कर रहा है. इसका उद्देश्य एनटीए को एक ऐसी एजेंसी बनाना है जो भविष्य में जीरो-एरर एग्जाम आयोजित कर सके.
फिलहाल उन कमियों का आकलन करने पर चर्चा चल रही है जिसके परिणामस्वरूप नकल, प्रतिरूपण और पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं. वर्तमान में, NEET UG परीक्षा और अब रद्द हो चुकी यूजीसी नेट परीक्षा इसका उदाहरण हैं जहां इस तरह के मामले सामने आए हैं.
हाई लेवल कमेटी करेगी एनटीए की जांच
आजतक से बात करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NTA एक इंडिपेंडेंट और ऑटोनॉमस बॉडी है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उसका कामकाज स्वच्छंद हो जाए और वह गैर-जिम्मेदार हो जाए.
उन्होंने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है. इसके लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाएगा. NTA का स्ट्रक्चर, उसकी एग्जामिनेशन प्रोसेस, डेटा सिक्योरिटी पर बहुत बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है. परीक्षाओं में पारदर्शिता और जीरो एरर के लिए एक्सपर्ट्स की सिफारिशों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.
पेपर लीक मुद्दे पर पटना पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












