
November 2024 Vrat Tyohar List: नवंबर में आएंगे ये सभी बड़े त्योहार, छठ पूजा से देव दीवाली तक, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
November 2024 Vrat Tyohar List: नवंबर के इस महीने में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं. इस महीने में छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा के अलावा देवउठनी एकादशी जैसे कई प्रमुख त्योहार भी आने वाले हैं. साथ ही इस महीने में कुछ गोचर भी होने वाले हैं.
November 2024 Vrat Tyohar List: साल का ग्यारहवां महीना नवंबर शुरू हो चुका है. इस नवंबर के महीने में कई बड़े और खास त्योहार आने वाले हैं. इस महीने में भाई दूज, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा के अलावा देवउठनी एकादशी जैसे कई बड़े त्योहार आएंगे. वहीं, नवंबर के माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर भी होगा, जो बहुत ही खास माने जा रहे हैं. तो आइए जानते हैं नवंबर के महीने में आने वाले व्रत त्योहारों की संपूर्ण लिस्ट.
नवंबर 2024 व्रत और त्योहार (November 2024 Vrat Tyohar List)
01 नवंबर 2024, शुक्रवार- लक्ष्मी पूजा, अमावस्या 02 नवंबर 2024, शनिवार- गोवर्धन पूजा. अन्नकूट 03 नवंबर 2024, रविवार- भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा 05 नवंबर 2024, मंगलवार- विनायक चतुर्थी 07 नवंबर 2024, गुरुवार- छठ पूजा 09 नवंबर 2024, शनिवार- गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी 10 नवंबर 2024, रविवार- अक्षय नवमी 11 नवंबर 2024, सोमवार- कंस वध 12 नवंबर 2024, मंगलवार- देवउठनी एकादशी 13 नवंबर 2024, बुधवार- तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत 14 नवंबर 2024, गुरुवार- वैकुंड चतुर्दशी 15 नवंबर 2024, शुक्रवार- देव दीवाली, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा 16 नवंबर 2024, शनिवार- मार्गशीर्ष मास, वृश्चिक संक्रांति 18 नवंबर 2024, सोमवार- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 22 नवंबर 2024, शुक्रवार- कालभैरव जयंती, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 26 नवंबर 2024, मंगलवार- उत्पन्ना एकादशी 28 नवंबर 2024, गुरुवार- प्रदोष व्रत 29 नवंबर 2024, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि 30 नवंबर, शनिवार- दर्श अमावस्या
नवंबर 2024 ग्रह गोचर
7 नवंबर 2024, गुरुवार- शुक्र का धनु राशि में गोचर 15 नवंबर 2024, शुक्रवार- शनि कुंभ में मार्गी 16 नवंबर 2024, शनिवार- सूर्य वृश्चिक में गोचर 26 नवंबर 2024, मंगलवार- बुध वृश्चिक राशि में वक्री 30 नवंबर 2024, शनिवार- बुध वृश्चिक राशि में अस्त 10 नवंबर 2024, रविवार- राहु उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












