
Nothing Phone 3a सीरीज का वीडियो लीक, मिलेंगे दमदार फीचर्स, इतनी होगी कीमत
AajTak
Nothing Phone 3a Price Leaks: नथिंग ग्लोबल और भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है. ये दोनों ही फोन Phone 3a सीरीज का हिस्सा होंगे, जिसमें आपको दमदार प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलेगी. लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स लीक हुए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Nothing अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है. कंपनी Nothing Phone 3a सीरीज को लॉन्च करने वाली है, जिसमें दो फोन्स होंगे. कंपनी Phone 3a और Phone 3a Pro को अगले महीने यानी 4 मार्च को लॉन्च करेगी. इन स्मार्टफोन्स का एक प्रोमो वीडियो लीक हुआ है, जिससे कुछ मुख्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलती है.
कुछ वक्त पहले ही इस सीरीज के स्मार्टफोन का एक रेंडर भी लीक हुआ है. फीचर्स के मामले में Phone 3a और Phone 3a Pro में कुछ समानता देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं इस फोन में क्या कुछ खास होने वाला है.
ब्रांड का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Arsene Lupin नाम के यूजर ने शेयर किया है. लीक वीडिया से साफ है कि स्टैंडर्ड मॉडल और प्रोमो मॉडल के डिजाइन में काफी अंतर होगा. खासकर दोनों स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल काफी अलग होगा. हालांकि, कंपनी इस बार भी ट्रांसपैरेंट और Glyph इंटरफेस देगी.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3a सीरीज इस दिन होगी लॉन्च, पहली बार कंपनी देगी ये फीचर
Phone 3a ब्लू, वॉइट और ब्लैक कलर में लॉन्च हो सकता है. वहीं Pro मॉडल को कंपनी वॉइट और ग्रे दो कलर में लॉन्च करेगा. लीक प्रोमो वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्मार्टफोन में एक एडिशनल बटन दी गई है. इसमें iPhone जैसी एक्शन बटन मिलेगी. इस बटन का इस्तेमाल वॉयस असिस्टेंट लॉन्च या Essential Space फीचर को एक्टिवेट करने के लिए किया जा सकता है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.77-inch का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 3000 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी. Phone 3a में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा. साथ ही फोन की कैमरा डिटेल्स भी सामने आई हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











