
Nothing Phone 1 में नहीं मिलेगी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, फाउंडर ने बताई वजह, जानिए डिटेल्स
AajTak
Nothing Phone 1 Specs: नथिंग यानी कुछ नहीं. मगर ये 'कुछ नहीं' वाला नथिंग बल्कि नया स्मार्टफोन ब्रांड है. जल्द ही नथिंग अपना पहला फोन मार्केट में लॉन्च करने वाला है. मगर इसमें आपको फ्लैगशिप प्रोसेसर नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं क्या कुछ होने वाला इसमें खास.
स्मार्टफोन मार्केट में एक नए प्लेयर की एंट्री होने वाली है. हम बात कर रहे हैं Nothing Phone की. भारत, यूरोप समेत कई मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने वाले इस फोन को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. कंपनी इस फोन को आईफोन के ऑप्शन के तौर पर लाना चाहती है.
मार्केटिंग में तो ब्रांड को सफलता मिल गई है, लेकिन क्या यूजर्स इसे खरीदेंगे? यह जानना बाकि है. Nothing Phone 1 के कुछ फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं.
12 जुलाई को यह फोन लॉन्च होगा. उससे पहले हमें इसकी अच्छी खासी जानकारी मिल जाएगी. Nothing के फाउंडर Carl Pei ने एक इंटरव्यू के दौरान इसके प्रोसेसर की जानकारी दी है.
फोन में Qualcomm Snapdragon 778G + प्रोसेसर मिलेगा. यह एक मिड रेंज प्रोसेसर है. यानी आपको इसमें फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंश नहीं मिलेगी.
हालांकि, कंपनी के फाउंडर के पास इस प्रोसेसर को यूज करने की वजह है. उनका मानना है कि भले ही यह चिपसेट सबसे ज्यादा पॉवरफुल ना हो, लेकिन अच्छा क्षमता वाला है. कार्ल की मानें तो इससे फोन में अच्छी परफॉर्मेंस मिलेगी और कीमत भी कम रहेगी.
उनका कहना है कि यह प्रोसेसर रोजमर्रा के सभी जरूरी काम करने सक्षम है. चूंकि यह पावर इफिसिएंट है, इसलिए ज्यादा बैटरी लाइफ मिलेगी. Snapdragon 778G + में यूजर्स को वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









