
Nothing Phone (1) कब होगा लॉन्च? मिलेगा 50MP कैमरा, जानिए लीक फीचर्स
AajTak
Nothing Phone 1 Launch Timeline: वनप्लस के बाद Carl Pei अब Nothing Phone लेकर आ रहे हैं. इस फोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं. कंपनी जल्द ही इसे भारत में लॉन्च कर सकती है. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
एंड्रॉयड स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही एक नए प्लेयर की एंट्री होने वाली है. कभी वनप्लस को ब्रांड बनाने वाले Carl Pei जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं. यह फोन वनप्लस का नहीं बल्कि Nothing ब्रांड का है. कंपनी जल्द ही Nothing Phone (1) लॉन्च करने वाली है.
कंपनी का पहला स्मार्टफोन इस साल गर्मी में आने वाला है. हालांकि, इसकी लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है. आइए जानते हैं अब तक Nothing Phone (1) के बारे में हम क्या क्या जानते हैं.
Carl Pei ने इस साल की शुरुआत में एक शॉर्ट की-नोट शेयर किया था. उस वक्त उन्होंने जानकारी दी थी कि यह स्मार्टफोन साल 2022 की गर्मी में लॉन्च होगा. इंडिया टुडे टेक से बातचीत Nothing India के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर मनु जैन ने कन्फर्म किया है कि यह फोन जुलाई और अगस्त के बीच में लॉन्च होगा.
टिप्स्टर्स की मानें तो Nothing Phone (1) की भारत में टेस्टिंग चल रही है. यानी स्मार्टफोन जल्द ही देसी मार्केट में लॉन्च होगा. हैंडसेट को BIS सर्टिफिकेशन में भी लॉन्च किया है. लिस्टिंग में फोन A063 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है.
स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इसके कुछ फीचर्स कन्फर्म जरूर हैं. फोन में Qualcomm Snapdragon का चिपसेट मिलेगा. हालांकि, प्रोसेसर कौन सा होगा इसकी जानकारी नहीं है.
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि समार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Nothing OS के साथ आएगा. हाल में कंपनी ने इसका लॉन्च भी लॉन्च किया है. नई एंड्रॉयड स्कीन में यूजर्स को क्लीन और सिंपल एक्सपीरियंस मिलेगा. इसके अतिरिक्त कंपनी ने अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












