
Nora Fatehi ने वेकेशन के लिए फैंस को किया इंवाइट, यूजर बोला- पहले मम्मी से पूछ लूं
AajTak
नोरा फतेही ने ब्लैक बिकिनी में पूल किनारे बैठे अपनी तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में नोरा का साइड प्रोफाइल नजर आ रहा है. वे अपने मोबाइल पर कुछ देख रही हैं. फोटो में नोरा फतेही के ग्लैमरस अंदाज से अब अगर आपकी नजरें हट गईं हो तो उनके कैप्शन को पढ़िए.
गॉर्जियस नोरा फतेही के साथ ट्रिप पर जाना चाहेंगे? अगर हां तो हमारी ये खबर पढ़कर आपका दिन बन जाएगा. ग्लैम गर्ल नोरा फतेही अपने अगले वेकेशन की प्लानिंग कर रही हैं. नोरा ने अपने फैंस को उनके साथ वेकेशन पर जाने का ऑफर दिया है. भरोसा नहीं हो रहा ना? तो नोरा का इंस्टा अकाउंट ओपन कर आप उनकी लेटेस्ट पोस्ट पढ़ सकते हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












