
Nora Fatehi करेंगी 'डांस दीवाने जूनियर' को जज? शो में लगाएंगी किलर डांस मूव्स और ग्लैमर का तड़का
AajTak
बॉलीवुड की सुपर सिजलिंग गर्ल नोरा फतेही फिल्मों के बाद अब टीवी रियलिटी शो में अपने किलर डांस मूव्स से फैंस को इंप्रेस करने वाली हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा फतेही 'डांस दीवाने जूनियर' शो को जज करेंगी.
दिलबर गर्ल नोरा फतेही के सिजलिंग अंदाज के साथ उनके किलर डांस मूव्स की भी दुनिया कायल है. नोरा फतेही जहां भी जाती हैं अपने शानदार डांस मूव्स से तहलका मचा देती है. डांस के लिए नोरा के पैशन को देखते हुए उन्हें एक डांस रियलिटी शो के जज के तौर पर चुना गया है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा फतेही डांस दीवाने जूनियर का अपकमिंग सीजन जज करेंगी.
डांस शो की जज बनेंगी नोरा!
TOI ने सूत्र के हवाले से लिखा कि नोरा फतेही ने अपकमिंग शो करने का फैसला कर लिया है. नोरा इससे पहले भी डांस रियलिटी शो को जज कर चुकी हैं. दरअसल, मलाइका अरोड़ा के कोरोना संक्रमित होने पर नोरा फतेही ने उनकी जगह जज की कुर्सी संभाली थी. इसके अलावा नोरा फतेही डांस दीवाने शो में भी गेस्ट जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं. दोनों ही डांस शो में नोरा को काफी पसंद किया गया था.
नोरा को शो का जज बने देखने के लिए फैंस बेकरार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही को डांस दीवाने जूनियर के अपकमिंग शो में जज के लिए चुन लिया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. नोरा हमेशा ही अपने फैंस के बीच पॉपुलर रही हैं. नोरा के डांस के साथ उनके सुपर सिजलिंग स्टाइल स्टेटमेंट पर भी फैंस फिदा रहते हैं.
फैंस डांस दीवाने जूनियर में नोरा को जज की कुर्सी पर बैठे देखने के लिए बेकरार हैं. हमें यकीन हैं कि नोरा इस शो में भी अपने किलर डांस मूव्स और ग्लैमरस अवतार से एक बार फिर से फैंस को दीवाना बनाने वाली हैं. है ना ये मजेदार खबर!

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












