
Noise की नई वॉच और ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 1,499 रुपये से शुरू
AajTak
Noise ColorFit Pro 3 Assist स्मार्टवॉच और Noise Buds VS103 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है.
Noise ColorFit Pro 3 Assist स्मार्टवॉच और Noise Buds VS103 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी की नई वॉच में रेक्टेंगुलर शेप वाला डायल है और इसमें SpO2 मॉनिटरिंग, 14 स्पोर्ट्स मोड्स औऱ हार्ट रेट मॉनटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Noise ColorFit Pro 3 Assist की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है. इसे जेट ब्लैक, जेट ब्लू, रोज़ पिंक, स्मोक ग्रीन और स्मोक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसे कंपनी की वेबसाइट से 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं, Noise Buds VS103 TWS की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और इसे ब्लैक एंड वाइट कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इसे Amazon से 1,499 रुपये वाली इंट्रोडक्टरी कीमत में खरीदा जा सकता है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












