
Noida: मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, DND के पास यमुना में डूबने से 5 लड़कों की मौत
AajTak
यमुना नदी से 5 लड़कों के शव बरामद किए गए हैं. हादसा रविवार दोपहर को हुआ है. बताया गया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पांचों लड़के नदी में डूब गए थे. करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पांचों के शवों को बाहर निकाला गया. मृतक नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लायवे (DND) के पास यमुना नदी में डूबने से 5 लड़कों को मौत हो गई. बताया गया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच लड़के यमुना नदी में डूब गए थे. घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. सभी मृतक यूपी के ग्राम सलारपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं.
रविवार दोपहर को पांच लड़कों के डूबने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने डीएम ईस्ट बोट क्लब और फायर ब्रिगेड स्टाफ की मदद से पांचों लड़कों के शव को नदी से बरामद किया और पोस्ट मार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा दिया गया.
दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा यूपी के ग्राम सलारपुर से भगवान कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के लिए 17-18 लड़कों का समूह डीएनडी के नीचे यमुना नदी पर आया हुआ था. सभी ने मिलकर मूर्ति विसर्जित की. लेकिन मूर्ति नदी में कुछ दूरी पर जाकर अटक गई. मूर्ति को फिर से पानी में विसर्जित करने के लिए 6 लड़कों ने दोबारा नदी में छलांग लगी दी. लेकिन एक ही लड़का वापस किनारे पर आ सका. बाकी के पांच लड़के पानी के तेज बहाव के चलते यमुना में डूब गए.
डूबे हुए लड़कों की पहचान इस प्रकार की गई है:-
1. अंकित पुत्र राजेंदर आयु: 20 वर्ष 2. भाग्यशाली पुत्र राजेंदर उम्र 16 वर्ष 3. ललित पुत्र हरि किशोर आयु: 17 वर्ष 4. बीरू पुत्र रामनाथ आयु:19 वर्ष 5. ऋतु राज उर्फ शानू पुत्र मुन्ना श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






